उम्मीदवारों का प्रचार थमा, मतदान 31 को

Published at :30 Dec 2014 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
उम्मीदवारों का प्रचार थमा, मतदान 31 को

रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव से प्रभावित हुआ गोदरमाना 31 दिसंबर को होना है नगर निकाय का चुनाव गोदरमाना(गढ़वा) : झारखंड की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में होनेवाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार सोमवार की शाम थम गया. नगर निकाय के चुनाव को लेकर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों ने […]

विज्ञापन

रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव से प्रभावित हुआ गोदरमाना

31 दिसंबर को होना है नगर निकाय का चुनाव

गोदरमाना(गढ़वा) : झारखंड की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में होनेवाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार सोमवार की शाम थम गया. नगर निकाय के चुनाव को लेकर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों ने अंतिम समय में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी है.

31 दिसंबर को होनेवाले इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी सरगरमी दिख रही है. विदित हो कि चुनाव की मतगणना चार जनवरी को होनी है. इस समय रामानुजगंज में हर वाडोर्ं को अपने-अपने ढंग से प्रत्याशियों ने झंडा-बैनर से पाट दिया गया है. सीमा से सटे होने के कारण रामानुजगंज में भी नगर पंचायत चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रत्याशियों से संबंध होने के कारण गोदरमानावासी भी अपने-अपने संपर्क क्षेत्र में चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola