2...महिलाओं के लिए चलेगी पिंक ऑटो

Published at :29 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
2...महिलाओं के लिए चलेगी पिंक ऑटो

गढ़वा. उपायुक्त ने शहर में महिलाओं के लिए विशेष टेंपो चलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से महिला द्वारा चालित पिंक टेंपो को लेकर वे गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को टेंपो चालकों के साथ बैठक बुलायी है. […]

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त ने शहर में महिलाओं के लिए विशेष टेंपो चलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से महिला द्वारा चालित पिंक टेंपो को लेकर वे गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को टेंपो चालकों के साथ बैठक बुलायी है. उपायुक्त ने बताया कि बैठक में उपरोक्त के अलावा शहर में टेंपो के लिये पार्किंग की व्यवस्था, जाम समस्या आदि पर विचार-विमर्श किया जायेगा. उन्होंने बताया कि टेंपो चालकों की पोशाक एक खास रंग की होगी. साथ ही अपना परिचय पत्र भी गले में लटका कर टेंपो चालक रखेंगे. जबकि ड्राइविंग लाइसेंस को शीशेे पर चिपका कर रखेंगे. इससे एक तरफ जहां दुर्घटना में कमी होगी, वहीं महिलाओं व बाहरी लोगों को पहचान करने में सहूलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola