दुर्घटना में दो महिला घायल

गढ़वा. गढ़वा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गयी. पहली घटना में रमना थाना के हरादाग निवासी उदय चौधरी की पत्नी पतिया देवी टेंपो पलटने से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची के लिये रेफर […]
गढ़वा. गढ़वा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गयी. पहली घटना में रमना थाना के हरादाग निवासी उदय चौधरी की पत्नी पतिया देवी टेंपो पलटने से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची के लिये रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि मेराल रेलवे स्टेशन से उतर कर महिला टेंपो से अपना घर जा रही थी. इसी दौरान छमइलवा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. दूसरी घटना में मझिआंव थाना के घुरूआ खुर्द निवासी शेख अब्बूसोमर की पत्नी अरसरी बीबी सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










