पारा शिक्षक का 50 हजार रुपये उड़ाया

Published at :28 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक का 50 हजार रुपये उड़ाया

एटीएम का गुप्त कोड पूछ कर निकाल लिए रुपयेरमकंडा(गढ़वा). रमकंडा निवासी व पारा शिक्षक मनोज प्रसाद के पीएनबी खाते(1284000100086769) से शनिवार को एक ठग ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये हैं. मनोज के अनुसार रविवार की सुबह 10 बजे मोबाइल नंबर 8986800891 से उनके मोबाइल में फोन आया कि मैं मुंबई का शाखा प्रबंधक अजीत […]

विज्ञापन

एटीएम का गुप्त कोड पूछ कर निकाल लिए रुपयेरमकंडा(गढ़वा). रमकंडा निवासी व पारा शिक्षक मनोज प्रसाद के पीएनबी खाते(1284000100086769) से शनिवार को एक ठग ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये हैं. मनोज के अनुसार रविवार की सुबह 10 बजे मोबाइल नंबर 8986800891 से उनके मोबाइल में फोन आया कि मैं मुंबई का शाखा प्रबंधक अजीत कुमार मिश्रा बोल रहा हूं. तुम्हारा खाता आधार कार्ड से नहीं जोड़े जाने के कारण बंद कर दिया गया है. जल्दी से तुम अपना आधार कार्ड और एटीएम नंबर बताओ. मनोज ने बताया कि जैसे ही उसने उक्त नंबर पर अपना आधार कार्ड और एटीएम का गुप्त कोड नंबर बताया. कुछ देर के बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. जब उसने इस संबंध में बैंक की शाखा में जाकर जानकारी ली, तो बताया गया कि उसके खाते से आठ किसत में यह राशि निकाली गयी है. यह निकासी किसी ने खरीदारी के लिए की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola