अगरबत्ती से ही रोजी-रोटी

Published at :27 Dec 2014 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
अगरबत्ती से ही रोजी-रोटी

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के चेचरिया ग्राम निवासी वासदेव दास विगत 22 वर्ष से अगरबत्ती बना कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. उनके परिवार के सदस्यों ने भी अगरबत्ती बनाने को अपना पेशा बना लिया है. वासदेव दास की उम्र 65 वर्ष है. आज तक उन्हें वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं मिलती है. […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के चेचरिया ग्राम निवासी वासदेव दास विगत 22 वर्ष से अगरबत्ती बना कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. उनके परिवार के सदस्यों ने भी अगरबत्ती बनाने को अपना पेशा बना लिया है. वासदेव दास की उम्र 65 वर्ष है. आज तक उन्हें वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं मिलती है.

वासदेव दास बताते हैं कि इस काम में उन्हें काफी लाभ तो नहीं होता है, लेकिन वे अपनी इच्छा से जब समय मिलता है, इस काम को कर लेते हैं. इस कार्य में उनकी पत्नी, पुत्र व पतोहू भी सहयोग करती है. उस परिवार के आजीविका का एक मात्र साधन अगरबत्ती बनाना है. गया, पटना व वाराणसी से लाते हैं अगरबत्ती बनाने का सामान : बासदेव दास के पुत्र संजय दास बताते हैं कि अगरबत्ती बनाने के लिए केमिकल्स व रेपर वे गया, पटना व वाराणसी से लाते हैं. उनके पास पूंजी का अभाव है. यदि पूंजी होती, तो वे बड़े पैमाने पर इस कार्य को करते, जिससे कुछ लोगों को रोजगार भी मिलता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola