जी...तीन तक मांगें नहीं मानी गयी, तो आंदोलन

24जीडब्ल्यूपीएच13- बैठक करते टेपों मालिक चालक संघ के पदाधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वा. टंेपो मालिक चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम के आदेशानुसार नगर पालिका को स्टैंड तथा टॉल टैक्स के बाबत निर्देश दिया गया था कि 15 दिनों के अंदर दोनों […]
24जीडब्ल्यूपीएच13- बैठक करते टेपों मालिक चालक संघ के पदाधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वा. टंेपो मालिक चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम के आदेशानुसार नगर पालिका को स्टैंड तथा टॉल टैक्स के बाबत निर्देश दिया गया था कि 15 दिनों के अंदर दोनों मुद्दों पर निर्णय करना है. लेकिन आदेश के बावजूद नगर पालिका द्वारा इस मुद्दे पर अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया. इससे टेंपो मालिक चालक संघ की समस्या यथावत है. बैठक में निर्णय लिया गया कि इससे बाध्य होकर टेंपो मालिक चालक संघ द्वारा उक्त मुद्दे को लेकर नगर पंचायत को चेतावनी दी जाती है कि तीन जनवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संघ हड़ताल व चक्का जाम करेगा. इसकी जिम्मेवारी नगर पंचायत की होगी. बैठक में जिलाध्यक्ष बसंत पासवान, उपाध्यक्ष धनंजय पासवान, सुधीर दुबे, फैयाजुद्दीन अंसारी, मनोज पाठक, शौकत अंसारी, वीरेंद्र राम, आनंद पांडेय, अंगद साव, मनीष दूबे सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










