जी...बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन

Published at :24 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जी...बीएसकेडी  पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन

24जीडब्ल्यूपीएच5- विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करते निदेशक संजय सोनी हेडलाइन…आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल प्रतिनिधि, गढ़वा. स्थानीय बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने कहा कि खेल हमें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता […]

विज्ञापन

24जीडब्ल्यूपीएच5- विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करते निदेशक संजय सोनी हेडलाइन…आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल प्रतिनिधि, गढ़वा. स्थानीय बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने कहा कि खेल हमें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेलकूद में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए. खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि खेल हमें ही नहीं बल्कि देश को भी गौरवान्वित करता है. उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल आने को कहा. इस मौके पर राजीव रंजन, सूरजमल चौधरी, रीना चंद्रवंशी, गीता कमलापुरी, आरती चौबे, गायत्री कुमारी, निस्बत खान, सरिता, लक्ष्मी, आस्था, पूजा, सुरेश सिन्हा, रामाकांत, रूक्मिणी, अभय दुबे उपस्थित थे. विजयी प्रतिभागीइसमें वर्ग दो से लेकर वर्ग 10 तक के बच्चों ने भाग लिया. इस मौके पर मेढ़क दौड़, सूई-धागा रेस, मगरमच्छ दौड़, हॉकी रेस, मेकअप रेस, पॉट रेस, मैथ रेस, स्कीपिंग रेस, थ्री लेग रेस, स्लो साइकिल रेस, फास्ट साइकिल रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया. इनमें विजेता शना परवीन, अभिराज पांडेय, कोमल कुमारी, अजय चंद्रवंशी, वाहिद रजा, सुधीर कुमार, प्रिंस केसरी, इंजमामुल, आकृति, सुमित व पंकज ने बाजी ने मारी डाली. मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola