चुनाव...झाविमो के जिला महासचिव सहित कई लोग राजद में

Published at :11 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव...झाविमो के जिला महासचिव सहित कई लोग राजद में

राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के आवास पर हुए शामिल11जीडब्लूपीएच5-शामिल हुये लोगों के साथ गिरिनाथ सिंहगढ़वा. राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के आवास पर मंगलवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें झाविमो के जिला महासचिव मकबूल आलम सहित पांच दर्जन लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. […]

विज्ञापन

राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के आवास पर हुए शामिल11जीडब्लूपीएच5-शामिल हुये लोगों के साथ गिरिनाथ सिंहगढ़वा. राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के आवास पर मंगलवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें झाविमो के जिला महासचिव मकबूल आलम सहित पांच दर्जन लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. सभी को गिरिनाथ सिंह ने माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया. इस अवसर पर मकबूल आलम ने कहा कि वे वर्तमान विधायक व झाविमो में घुटन महसूस कर रहे थे. इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने सामाजिक न्याय का झंडा बुलंद करने का निर्णय लिया और गिरिनाथ सिंह तथा राजद के क्रियाकलापों से प्रभावित होकर राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. राजद गरीब-गुरबों दलितों व अकलियतों के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखती रही है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में गढ़वा विधानसभा में विकास के नाम पर सिर्फ लूट हुई है विरोधियों के पास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मधेशिया, जमीरूद्दीन अंसारी,अब्दुल करीम खान, शरीफ अंसारी,अरविंद तिवारी,संजय कांस्यकार,दीपक सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.सदस्यता लेनेवालों में झाविमो के जिला महासचिव मकबूल आलम, कारी कुदरतुल्लाह, नूर आलू अंसारीएजाजुल खान, आजम अंसारी, शहाइुद्दीन खान, जलील खान, जलाबुद्दीन खां, सुनील शर्मा, साहेब खां, नसीम खां, साहेब, नेजाम, मो इद्रीश, मो कुद्दुस, आलम रसूल, खादीम रसूल, डॉ एनायत खान, सत्येंद्र यादव, मो आबिद खान, नावाजिश अंसारी, मोख्तार अंसारी, तबारक अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी आदि का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola