कांग्रेस ने चुनाव कार्यालय खोला

Published at :11 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव कार्यालय खोला

मझिआंव. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खोला गया. चुनाव कार्यालय का उदघाटन कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे व प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती […]

विज्ञापन

मझिआंव. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खोला गया. चुनाव कार्यालय का उदघाटन कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे व प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है. श्री दुबे ने कांग्रेस की उपलब्धियों को बताया. इसके पूर्व श्रीदुबे ने मझिआंव खूर्द, अखौरी तहले, चाका, घुरूआ, तलसबरिया, बभनी, ललगाड़ा, कौआखोह, सलगा, लेभरी, जीका आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाया व ग्रामीणों को पंछा छाप पर बटन दबाने की अपील की. इस मौके पर मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष बबन सिंह, सत्येंद्र सिंह, शंकर सिंह, रेवत ठाकुर, सुनील पांडेय, शिवप्रसाद गुप्ता, परमानंद पांडेय, सुरेंद्र चौबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola