दल-बदलुओं से सावधान रहें : भानु

Published at :11 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
दल-बदलुओं से सावधान रहें : भानु

10जीडब्ल्यूपीएच9- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भानु प्रताप शाहीविशुनपुरा(गढ़वा). भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नौसंमो प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने एक नुक्कड़सभा की. सभा में श्री शाही ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में दल बदलने की होड़ मची हुई है. इससे साबित होता है कि नेताओं को अपने आप पर भरोसा […]

विज्ञापन

10जीडब्ल्यूपीएच9- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भानु प्रताप शाहीविशुनपुरा(गढ़वा). भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नौसंमो प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने एक नुक्कड़सभा की. सभा में श्री शाही ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में दल बदलने की होड़ मची हुई है. इससे साबित होता है कि नेताओं को अपने आप पर भरोसा नहीं है. लेकिन नौजवान संघर्ष मोरचा अपने आप पर भरोसा करती है. यही कारण है कि वे नौजवान संघर्ष मोरचा के बैनर तले जनता के बीच में चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने निवर्तमान विधायक पर विशेष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि दशकों से कांग्रेस का झंडा ढोनेवाले अचानक रातों रात कमल फूल का झंडा उठा लिया. यह उनके हताशा का परिणाम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को नौसंमो को जीता कर विधानसभा में भेजने की अपील की. उधर नौसंमो के कार्यकर्ताओं ने डंडई प्रखंड के सोनेहारा, जरदे, फूलवार एवं रारो गांव का भ्रमण कर मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में वोट मांगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि भानुजी के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए एक बार पुन: उन्हें मौका दें. साथ ही उन्होंने दल-बदलूओं से मतदाताओं को सावधान रहने की अपील की. भ्रमण करनेवालों में अलख प्रसाद, आनंद प्रकाश, रंजन कुमार, भागीरथी वर्मा, मृत्युंजय तिवारी, राजकुमार साव, परमेश साव आदि के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola