ePaper

मोतियाबिंद के 17 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Updated at : 29 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
मोतियाबिंद के 17 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

मोतियाबिंद के 17 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति गढ़वा व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मोतियाबिंद के 17 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. राधिका नेत्रालय के संस्थापक नेत्र चिकित्सक डॉ सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में किये गये सभी ऑपरेशन सफल रहे और मरीजों की आंखों की रोशनी लौट आयी है. उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत अब तक 654 मरीजों को लाभ पहुंचाया जा चुका है. नेत्रालय की प्रबंध निदेशक पायल गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए आयोजित किये जाते हैं. शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola