जिला बदर करने के खिलाफ रोड जाम

Updated at :16 Jul 2013 1:31 PM
विज्ञापन
जिला बदर करने के खिलाफ रोड जाम

मझिआंव (गढ़वा) : हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्प रंजन मेहता को जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर करने से आक्रोशित मंच के सदस्यों ने सोमवार को यहां आंदोलन के दूसरे चरण में मझिआंव-गढ़वा मुख्य मार्ग को दो घंटे तक के लिए जाम कर दिया गया. इसके कारण दोनों ओर दर्जनों की संख्या में वाहन […]

विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्प रंजन मेहता को जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर करने से आक्रोशित मंच के सदस्यों ने सोमवार को यहां आंदोलन के दूसरे चरण में मझिआंव-गढ़वा मुख्य मार्ग को दो घंटे तक के लिए जाम कर दिया गया. इसके कारण दोनों ओर दर्जनों की संख्या में वाहन फंस गये.

यातायात बाधित रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस निरीक्षक प्राण रंजन कुमार, अवर निरीक्षक बालचंद मोनी द्वारा समझाने के बाद जाम हटाया गया.

समाचार के अनुसार मंच के सदस्यों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोनी व बरडीहा मंडल यादव सतीश यादव के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सुबह आठ बजे से मुख्य पथ को जाम कर दिया.

इस दौरान सदस्यों ने जिला बदर का आदेश वापस लेने, जिला प्रशासन पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होने आदि आरोप लगाया. जाम समाप्त होने के बाद सदस्यों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बाजार को भी बंद कराया.

इस दौरान कार्यकर्ता रोषपूर्ण नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रखंड अध्यक्ष शनि चंद्रवंशी, प्रमोद पासवान, करण उरांव, योगेंद्र उरांव, पिंटू यादव, चिंटू चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, राजन, सुधीर, वसंत, अफरोज खान आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola