अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

गढ़वा : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड के शिव मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर, खोन्हर, जुड़वनिया, शिवढोढ़ा, निमिया स्थान आदि स्थानों पर भगवान शिव पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था. इसमें अधिकांश महिला श्रद्धालु थी. उन्होंने […]
गढ़वा : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड के शिव मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर, खोन्हर, जुड़वनिया, शिवढोढ़ा, निमिया स्थान आदि स्थानों पर भगवान शिव पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था.
इसमें अधिकांश महिला श्रद्धालु थी. उन्होंने आज अंतिम सोमवारी को भगवान शिव का व्रत रखा एवं उनकी पूजा की. शिव मंदिर में प्रसाद के अलावे जलाभिषेक किया गया. इसी तरह अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी.
सभी जिलों में हर-हर महादेव व बोलबम का जयघोष गूंज रहा था. मंदिरों को इसके लिए विशेष रूप से सजाया गया था. सुबह से ही मौसम खराब था, रह-रहकर बूंदा-बांदी हो रही थी, लेकिन श्रद्धालुओं पर इसका कोई असर नहीं था. श्रद्धालु सुबह से ही जल, दूध, बेलपत्र, फूल आदि की व्यवस्था में लगे हुए थे. श्रद्धालुओं ने अंतिम सोमवारी की पूजा के दौरान भगवान शिव से अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना की.
46 किमी पैदल चल कर पहुंचे श्रद्धालु: डंडई प्रखंड के टोरी कला गांव स्थित जोगिया पहाड़ी पर पूरे सावन माह भक्तों का तांता लगा रहा. पहाड़ी पर स्थित शिवलिंग पर भक्तों ने जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी एवं पूजा अर्चना की. इस मंदिर में सावन के महीने में पूजा करने के लिए छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बालचौरा स्थान से कनहर नदी से कांवर में जल लेकर 46 किमी पैदल चल कर श्रद्धालु जल लेकर आते हैं.
अंतिम सोमवारी पर पहाड़ी पर मेले का भी आयोजन किया गया. मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा पंडित सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कराया. श्रद्धालुओं के व्यवस्था के लिये मंदिर समिति के रामाधार यादव, गोविंद विश्वकर्मा, वंशीधर यादव, कृष्णा पासवान, अरविंद विश्वकर्मा, रामध्यान यादव, रमेश चौधरी, गुड्ड साव, मनोज विश्वकर्मा आदि ने सहयोग किया.
कलश यात्रा ा निकली
बड़गड़ : सावन माह के अंतिम सोमवारी को भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में शिवभक्तों ने कलश यात्रा ा निकाली. श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच धसनी गांव स्थित कनहर नदी के तट से जल उठा कर गाजे-बाजे के साथ भंडरिया बाजार शेड का भ्रमण करते हुए जोगिया स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. इसी तरह बड़गड़, परसवार, मुटकी, टेहरी आदि गांव के शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










