अपनी सरकार में ही धरना दे रहे हैं विधायक: नसंमो

रमना(गढ़वा). कांग्रेसी विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास की बात नहीं गिना कर नवजवान संघर्ष मोरचा सुप्रीमो भानु प्रताप शाही पर लगाये गये अनर्गल आरोप हास्यास्पद है. उक्त बातें नसंमो के प्रधान संगठन मंत्री लक्ष्मण राम ने रमना स्थित कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि विधायक पांच साल में […]
रमना(गढ़वा). कांग्रेसी विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास की बात नहीं गिना कर नवजवान संघर्ष मोरचा सुप्रीमो भानु प्रताप शाही पर लगाये गये अनर्गल आरोप हास्यास्पद है. उक्त बातें नसंमो के प्रधान संगठन मंत्री लक्ष्मण राम ने रमना स्थित कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि विधायक पांच साल में अपने द्वारा किये गये योजनाओं के शिलान्यास को पूरा नहीं करा सके और एनएच 75 पर नौटंकी कर रहे हैं. राज्य में अपनी सरकार होते हुए भी विधानसभा के बाहर धरना दे रहे हैं यह शर्म की बात है. इस मौके पर रविशंकर मिश्रा, मुख्तार अंसारी, अनिल गुप्ता, सोनू सिंह, शंकर चंद्रवंशी, तौहिद अंसारी, विश्वनाथ राम, पिंटू सोनी, रामकेवल पासवान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










