अनंत ने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाया

गढ़वा. भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने सोमवार को विधानसभा सत्र में क्षेत्र की कई समस्याओं को सदन में उठाया और उसके निदान की मांग की. श्री देव ने अल्प सूची प्रश्न के माध्यम से बियार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की. शून्यकाल में डंडई प्रखंड के रारो स्थित घिरनीनाला […]
गढ़वा. भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने सोमवार को विधानसभा सत्र में क्षेत्र की कई समस्याओं को सदन में उठाया और उसके निदान की मांग की. श्री देव ने अल्प सूची प्रश्न के माध्यम से बियार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की. शून्यकाल में डंडई प्रखंड के रारो स्थित घिरनीनाला पर पुल निर्माण की मांग की. वहीं ध्यानाकर्षण के माध्यम से विशुनपुरा प्रखंड के बांकी नदी पर जतपुरा व पिपरी कला के बीच पुल निर्माण की मांग की. श्री देव ने निवेदन के माध्यम से डंडई प्रखंड के लवाही कला में बड़का तालाब, धुरकी प्रखंड में राजा तालाब, सगमा प्रखंड के घघरी स्थित बड़ा तालाब का पूर्ण जीर्णोद्धार कराने की मांग की है. वहीं मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के माध्यम से स्वीकृत किये गये विकलांग, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में अबतक नहीं आने की शिकायत की. उन्होंने मांग किया कि स्वीकृति पेंशनधारियों के खाते में शीघ्र राशि भेजी जाये. मुख्यमंत्री ने श्री देव को आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र स्वीकृत पेंशनधारियों के खाते में राशि भेज दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










