ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव : अधिसूचना जारी होते ही धनबल का खेल शुरू, गढ़वा से 16.5 लाख रुपये जब्त

Updated at : 06 Nov 2019 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव : अधिसूचना जारी होते ही धनबल का खेल शुरू, गढ़वा से 16.5 लाख रुपये जब्त

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही धनबल का खेल शुरू हो गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिला में बुधवार को 16.5 लाख रुपये जब्त किये गये. दो अलग-अलग जगहों से ये पैसे बरामद हुए हैं. गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड में […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही धनबल का खेल शुरू हो गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिला में बुधवार को 16.5 लाख रुपये जब्त किये गये. दो अलग-अलग जगहों से ये पैसे बरामद हुए हैं. गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड में एक कार की जांच के दौरान उसमें से 15 लाख रुपये निकले. दूसरी एक और कार से 1.5 लाख रुपये बरामद हुए.

पुलिस ने इनसे पूछताछ की, तो रुपये ले जा रहे लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद पुलिस ने पैसे जब्त कर लिये. बताया जाता है कि ये पैसे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के किसी नेता का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola