ePaper

गढ़वा में दिन-दहाड़े हसीब खान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव के साथ रोड जाम कर गाड़ियों और दुकानों में की तोड़फोड़

Updated at : 04 Nov 2019 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा में दिन-दहाड़े हसीब खान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव के साथ रोड जाम कर गाड़ियों और दुकानों में की तोड़फोड़

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला में बुधवार को दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. सदर थाना क्षेत्र के फरठिया मोड़ पर हुई इस आपराधिक वारदात में मारे गये व्यक्ति का नाम हसीब खान (35) है. आशंका जतायी जा रही है कि दिन में करीब 12 बजे हुई इस घटना […]

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला में बुधवार को दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. सदर थाना क्षेत्र के फरठिया मोड़ पर हुई इस आपराधिक वारदात में मारे गये व्यक्ति का नाम हसीब खान (35) है. आशंका जतायी जा रही है कि दिन में करीब 12 बजे हुई इस घटना गैंगवार का हिस्सा हो सकती है.

मृतक हसीब खान गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी जुबैर अंसारी का बेटा और जट्टू खां का भाई है. बताया जाता है कि हसीब फरठिया मोड़ पर छड़-सीमेंट की अपनी दुकान पर बैठा था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सटाकर उसकी कनपट्टी में गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से हसीब को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. हसीब को मृत घोषित करने के बाद जब डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाले, तो हसीब के परिजनों और उनके साथ आये लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं ले जाने दिया.

बताया जाता है कि अस्पताल के कर्मियों और पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हसीब के परिजन स्ट्रेचर के साथ शव को सड़क पर ले आये. मेन रोड पर शव के साथ जाम लगा दिया. इस दौरान सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गये और अस्पताल से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

सदर थाना के सामने से लोग मझिआंव मोड़ तक शव को ले गये और सड़क जाम कर दिया. यहां भी लोगों ने खूब हंगामा किया. हसीब के परिजनों के साथ जमा हुई भीड़ ने वहां कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले. दुकान के बाहर रखे सामानों को भी क्षति पहुंचायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola