Jharkhand : गढ़वा में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी

गढ़वा : झारखंड के सुदूरवर्ती जिला गढ़वा में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. बताया जाता है कि कैंसर से पीड़ित शिव कुमार बैठा को सोमवार (12 अगस्त, 2019) को रांची जाना था. इससे पहले ही उसने रविवार की रात को पत्नी और दो बेटियों की हत्या […]
गढ़वा : झारखंड के सुदूरवर्ती जिला गढ़वा में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. बताया जाता है कि कैंसर से पीड़ित शिव कुमार बैठा को सोमवार (12 अगस्त, 2019) को रांची जाना था. इससे पहले ही उसने रविवार की रात को पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.
घटना धुरकी थाना अंतर्गत रक्सी गांव का है. गांव के हरठवा टोला में रहने वाले शिव कुमार के बारे में बताया जाता है कि वह बीमारी की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था. इलाज के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे. इसलिए पत्नी से बार-बार झगड़ा होता रहता था. तनाव में ही उसने रविवार की रात पत्नी बबीता, दो बेटियों तान्या और श्रेया की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली.
पत्नी और दो बेटियों के शव घर से बरामद हुए हैं, जबकि शिव कुमार का शव घर के बगल में स्थित एक अमरूद के पेड़ से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस हरठवा टोला पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस संबंध में पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वह कुछ कह पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




