21 को गढ़वा में झमाझम बारिश संभव

गढ़वा : मई से लगातार 40 डिग्री से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में झुलस रहे गढ़वावासियों को राहत मिलने की उम्मीद दिखायी दे रही है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा गढ़वा का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ, तो 21 जून को मॉनसून गढ़वा जिले में पहुंच जायेगा. इसके बाद जिले के लगभग सभी […]
गढ़वा : मई से लगातार 40 डिग्री से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में झुलस रहे गढ़वावासियों को राहत मिलने की उम्मीद दिखायी दे रही है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा गढ़वा का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ, तो 21 जून को मॉनसून गढ़वा जिले में पहुंच जायेगा.
इसके बाद जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मॉनसून की पहली बारिश होगी. मॉनसून की बारिश होने के बाद ही जिलावासियों को भीषण गर्मी, देह झुलसानेवाली लू एवं पीने के पानी के संकट से निजात मिल सकेगी. लेकिन अभी लगातार तीन दिनों तक जिले के लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा. सोमवार से 20 जून तक जिले में आसमान में बादल घुमड़ते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




