कांडी में स्टेडियम बनाने की मांग

कांडी : बुधवार को दृष्टि यूथ अॉर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव व भारतीय जनता युवा मोर्चा के रांची महानगर के मीडिया प्रभारी शशांक शेखर व राजन कुमार ने राजस्व व पर्यटन मंत्री अमर बाउरी से भेंट कर कांडी प्रखंड में एक स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है. मंत्री को इस संबंध में दिये गये […]
कांडी : बुधवार को दृष्टि यूथ अॉर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव व भारतीय जनता युवा मोर्चा के रांची महानगर के मीडिया प्रभारी शशांक शेखर व राजन कुमार ने राजस्व व पर्यटन मंत्री अमर बाउरी से भेंट कर कांडी प्रखंड में एक स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है. मंत्री को इस संबंध में दिये गये मांगपत्र में शशांक ने कहा है कि राजधानी से उनका कांडी 255 किलोमीटर दूर है और सुदूरवर्ती इलाका है.
उनके क्षेत्र में सरकार और अधिकारी का ध्यान कम जाता है. कांडी आबादी में 16 पंचायत हैं, जिनकी आबादी एक लाख है. इसमें 35 प्रतिशत युवा हैं. उन्होंने मंत्री से खेल के विकास के लिये स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है. श्री शेखर ने कहा कि मंत्री श्री बाउरी ने उन्हें जुलाई महीने में कांडी आने और खेल कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




