ePaper

अवैध बीड़ी पत्ता लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 01 Jun 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बीड़ी पत्ता लदा ट्रैक्टर जब्त

रंका : रंका पूर्वी वनों के क्षेत्र पदाधिकारी विमद कुमार के निर्देश पर शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे वन रक्षियों ने छापामारी कर विश्रामपुर के पास से अवैध रूप से एक बीड़ी पत्ता लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है. वन रक्षियों ने बताया कि रेंजर विमद कुमार को सूचना मिली थी कि कर्री जंगल […]

विज्ञापन

रंका : रंका पूर्वी वनों के क्षेत्र पदाधिकारी विमद कुमार के निर्देश पर शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे वन रक्षियों ने छापामारी कर विश्रामपुर के पास से अवैध रूप से एक बीड़ी पत्ता लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है. वन रक्षियों ने बताया कि रेंजर विमद कुमार को सूचना मिली थी कि कर्री जंगल से एक ट्रैक्टर पर कच्चा बीड़ी पत्ता लोडकर रंका की ओर आ रहा है.

इसके आलोक में वनरक्षियों ने विश्रामपुर के पास उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त करने के बाद ट्रैक्टर को वन विभाग के कार्यालय ले लाया गया है, जबकि छापामारी के दौरान ट्रैक्टर का चालक उक्त ट्रैक्टर को छोड़ कर भागने में सफल रहा. यह बीड़ी पता कहां का था, इसका पता लगाया जा रहा है. छापामारी अभियान में वनरक्षी राजीव पांडेय, अनुपम आदित्य, शशिकांत पांडेय आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola