आरोपियों को पुलिस के हवाले किया

Updated at :15 Jul 2014 4:28 AM
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस के हवाले किया

भंडरिया(गढ़वा) : भंडरिया थाना के बिंदा गांव निवासी अलियार सिंह की शनिवार की रात की गयी हत्या के सिलसिले में ग्रामीणों ने दोनों अभियुक्त भूलन देवार व लालबिहारी लोहरा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. ये दोनों अभियुक्त घर से भाग कर नौका गांव में छुपे हुए थे. सूचना मिलने के बाद बिंदा […]

विज्ञापन

भंडरिया(गढ़वा) : भंडरिया थाना के बिंदा गांव निवासी अलियार सिंह की शनिवार की रात की गयी हत्या के सिलसिले में ग्रामीणों ने दोनों अभियुक्त भूलन देवार व लालबिहारी लोहरा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. ये दोनों अभियुक्त घर से भाग कर नौका गांव में छुपे हुए थे. सूचना मिलने के बाद बिंदा निवासी रामलाल सिंह, देवलाल सिंह, हीरालाल सिंह, अमेरिका सिंह, विजय सिंह, रामपुकार सिंह, अर्जुन सिंह आदि के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया और भंडरिया थाना को सौंप दिया. पकड़े जाने के बाद भूलन देवार ने हत्या की बात कबूल कर ली है.

उसने कहा कि वह अलियार सिंह के साथ शराब पी रहा था. इसी दौरान अलियार ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली दी और मारपीट करने लगा. वह काफी नशे में था. गांव के नदी किनारे तक गये. वह समझाने पर भी नहीं समझ रहा था. इसी बीच वह झगड़ा करते-करते अलियार वहीं सो गया. उसे भय था कि जगने के बाद वह पुन: उसके साथ मारपीट करेगा. इसी भय से उसने पहले उसे डंडे से मारा, इसके बाद पत्थर से उसपर मारा. इससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस दोनों को हिरासत में लेने के बाद इस मामले में छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola