राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए लालू प्रसाद यादव
Updated at : 19 Apr 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व उनके पिता लालू प्रसाद यादव राजनीतिक षडयंत्र के शिकार हुए है. इस चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी. उक्त बातें बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भवनाथपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही़ पलामू लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी घूरन राम के पक्ष […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व उनके पिता लालू प्रसाद यादव राजनीतिक षडयंत्र के शिकार हुए है. इस चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी. उक्त बातें बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भवनाथपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही़
पलामू लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी घूरन राम के पक्ष में गुरुवार को तेजस्वी यादव व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को षड्यंत्र के तहत विरोधियों द्वारा फंसाया गया है. हम जनता की अदालत में आये है. यहां तारीख पर तारीख नहीं मिलती. सीधे फैसला होता है.
मुझे उम्मीद है इस चुनाव में जनता महागठबंधन के नेता घूरन राम के लालटेन छाप पर बटन दबा कर देश व आरक्षण को बचाने के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव को न्याय दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे. उन्होंने भाजपा भगाओ, देश बचाओ नारा बुलंद करने के साथ पलामू लोकसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम को जिताने की अपील की.
पूर्व सीएम सह हम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने लोगों से एससी-एसटी एक्ट व संविधान की रक्षा के लिए राजद नेता घूरन राम को जिताने की अपील की. मौके पर महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम ने कहा कि पूर्व में सांसद के रूप में 18 माह के कार्यकाल के दौरान अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य किया.
अब माटी के बेटा को जिताने के साथ-साथ पहुना को विदाई करने का समय आ गया है. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कन्हैया चौबे, राजद जिलाध्यक्ष जमीरूद्दीन अंसारी, झाविमो जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता, विजय केसरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, सुशील चौबे, चंदन ठाकुर, डॉ यासीन अंसारी, अशर्फी बैठा, राजेंद्र राउत, राकेश रजक, अजीत सिंह, राकेश रजक, नईम अंसारी, शैलेश चौबे उपस्थित थे.
चार मिनट में समाप्त हो गयी सभा
राजद नेता सह बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को भवनाथपुर के चुनावी सभा में अपने निर्धारित समय से 4.18 घंटा विलंब से पहुंचे. इससे आदर्श चुनाव आचार संहिता को देखते हुए उन्हें चार मिनट के अंदर सभा समाप्त कर वापस लौटना पड़ा. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव व जीतन राम मांझी के लिए भवनाथपुर उवि के मैदान में 11.30 बजे से चार बजे तक के लिए सभा की अनुमति ली गयी थी. लेकिन वे अपने हेलीकॉप्टर से काफी विलंब से 3.48 बजे भवनाथपुर चुनाव मैदान में पहुंचे. समय के अभाव के कारण दोनों नेता संक्षिप्त संबोधन कर अगला कार्यक्रम हरिहरगंज के लिए निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




