जुलूस को लेकर फुटपाथ दुकान हटाने का निर्देश
Updated at : 10 Apr 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

हैदरनगर : रामनवमी पूजा व जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दिशा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार लगातार लगे हैं. उन्होंने हैदरनगर में शांति समिति के सदस्यों की सहमति से समन्वय समिति का गठन भी कर दिया है. एसडीपीओ विजय कुमार, बीडीअो राहुल देव, पुलिस इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद व एसआइ […]
विज्ञापन
हैदरनगर : रामनवमी पूजा व जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दिशा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार लगातार लगे हैं. उन्होंने हैदरनगर में शांति समिति के सदस्यों की सहमति से समन्वय समिति का गठन भी कर दिया है.
एसडीपीओ विजय कुमार, बीडीअो राहुल देव, पुलिस इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद व एसआइ निर्भय कुमार ने रामनवमी जुलूस के मार्ग में लगाये जाने वाले ठेला खोमचा को जुलूस के पूर्व हटाने का निर्देश संबंधित दुकानदारों को दिया. उन्होंने बाजार क्षेत्र के उन दुकानदारों को जिनकी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उन्हें एक कैमरा सड़क की ओर लगाने व उसे चालू रखने का आग्रह किया.
एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग से ही जायेगा. इसमें किसी तरह की फेर बदल की कोई गुंजाइश नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा से एक-एक व्यक्ति पर नजर रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव व रामनवमी को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है. पदाधिकारियों के साथ महावीर मंडल के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व समन्वय समिति में शामिल सभी सदस्य साथ-साथ थे.
सभी ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह आपसी भाईचारे के माहौल में मिलजुल कर रामनवमी का त्योहार मनायेंगे. मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह, पूर्व मुखिया रामजी सिंह, मुखिया शफिउल्लाह खान,20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजय जायसवाल के अलावा डॉ अमिनुल हक अंसारी,सज्जु खान, जाफर हवारी, जयनंदन पांडेय, कमलेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




