100 दिन बदले125 मजदूरों को मिलेगा काम
Published by :Akarsh Aniket
Published at :18 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

पलामू सांसद नावाबाजार में वीबी जी राम जी योजना के बारे में दी जानकारी, कहा
विज्ञापन
पलामू सांसद नावाबाजार में वीबी जी राम जी योजना के बारे में दी जानकारी, कहा
प्रतिनिधि, नावाबाजार पलामू सांसद वीडी राम ने रविवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण ) अधिनियम के तहत, नावा बाजार के रजदिरिया, इटको एवं चैगवना धाम के ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर कर, ग्रामीणों को जी राम जी योजना के बारे में जागरूक किया. उन्होंने ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि मनरेगा योजना के 20 साल बाद अब उस योजना का नाम बदलकर जी राम जी योजना के नाम से बना है. इससे पहले यह योजना के नाम मनरेगा योजना के नाम से जाना जाता था, जो यह योजना 2005 में लागू हुआ था. पहले मनरेगा योजना में साल में 100 दिन का काम मिलता था,अब जी राम जी योजना से मजदूरों को साल में 125 दिन काम मिलेगा. बरसात में के काम नहीं मिलता, लेकिन इस योजना तहत अब किसानों के खेत में काम के लिए 60 दिन काम मिलेगा. पहले मनरेगा योजना में 15 दिनों में मजदुरी भुगतान किया जाता था. इस योजना तहत सात दिनों में मजदूरी भुगतान किया जायेगा. इसके अलावा अब गांव में ग्राम सभा से पारित कर जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, चेकडैम,आहर, डैम इस योजना से बनवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि पहले जल जीवन मिशन में 32 प्रतिशत काम हुआ और 52 प्रतिशत मैप तैयार किया जाता है, जो सब फेल हो गया. अब सारा काम धरातल पर होगा और 2043 तक विकसित भारत बन जायेगा. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कहना कि, अब किसान मजदूरों को गांव में ही ज्यादा से ज्यादा काम मिलेगा और रोजगार मुहैया होगा.अब मजदूर पलायन नहीं करेंगे. इसके साथ पलामू सांसद श्री राम चैगवना धाम मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की इसके साथ मंदिर परिसर में लगे जल जीवन मिशन के तहत आरो प्लांट का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. इसके अलावा मंदिर कमेटी ने मंदिर के चारों तरफ स्ट्रीच लाइट लगवाने की मांग की. जहां सांसद महोदय ने कमेटी को सांत्वना देते हुए बहुत जल्द लाइट लगवाने की भरोसा दिलाया. मौके पर विजय ओझा जिला सांसद प्रतिनिधि, सांसद जी के निजी सचिव अलख दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता इश्वरी पांडे, धर्म देव यादव, कृष्णा गुप्ता, पंकज तिवारी, मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, दीपक गुप्ता, शिवनंदन यादव,सतेंद्र यादव,सुरेश प्रसाद गुप्ता, विकास यादव,राजेंद्र यादव, परमहंस जायसवाल, भगवान प्रसाद गुप्ता, कवि प्रसाद गुप्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण चौपाल में मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




