गढ़वा : पीएम के कार्यक्रम को लेकर भवनाथपुर विस कार्यकर्ताओं की बैठक, सत्येंद्रनाथ तिवारी बोले
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Jan 2019 8:20 AM
विज्ञापन

गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पलामू दौरे को लेकर स्थानीय विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्रनाथ तिवारी की उपस्थिति में बुधवार को वंशीधर नगर भवनाथपुर विधानसभा के सभी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. इसमें सगमा, धुरकी, डंडई, रमना, बिशुनपुरा, केतार, खरौंधी व भवनाथपुर प्रखंड के सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ […]
विज्ञापन
गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पलामू दौरे को लेकर स्थानीय विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्रनाथ तिवारी की उपस्थिति में बुधवार को वंशीधर नगर भवनाथपुर विधानसभा के सभी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. इसमें सगमा, धुरकी, डंडई, रमना, बिशुनपुरा, केतार, खरौंधी व भवनाथपुर प्रखंड के सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे़ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने की़
बैठक में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ताओं को मेदिनीनगर ले जाने का निर्णय लेते हुए इसके लिए जवाबदेही तय की गयी़ इस मौके पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी का पांच जनवरी को होनेवाला पलामू दौरा ऐतिहासिक होनेवाला है़ इस दिन यहां के लोगों का जीवन बदलनेवाली बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा़
उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़े मंडल डैम के दिन बहुरनेवाले है़ं पीएम इसके शेष कार्य का शिलान्यास करेंगे़ इसके अलावा सोन नदी से पलामू व गढ़वा के जलाशयों में पानी लानेवाली योजना का भी शिलान्यास किया जाना है़ उन्होंने कहा कि पलामू व गढ़वा के लाखों लोग इसके लिए पीएम का आभार प्रकट करने मेदिनीनगर जायेंगे़ इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को जवाबदेही दी गयी है, वे निर्धारित वाहन से समय पर यहां से कार्यकर्ताओं को पलामू ले जायेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वहां से वापस उन्हें ले आयेंगे़
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, रघुराज पांडेय, बिनय चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, बसंत यादव, मुक्तेश्वर पांडेय, वंशीधरनगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी, प्रदीप चौबे, मथुरा राम, विकास स्वदेशी, मंटू चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, मधुलता कुमारी, मनोज कुमार सिंह, संजय भगत, बबलू दुबे, शशिमणि पांडेय, बबलू सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय यादव आदि उपस्थित थे़
भाजपा नेताओं ने बैठक की
कांडी . प्रखंड के बीस सूत्री कार्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पलामू चलने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी थे. उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु कांडी प्रखंड से 200 भाजपा कार्यकर्ता मेदिनीनगर जायेंगे.
जिसके लिये प्रखंड के सभी गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना जरूरी है. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राम लखन प्रसाद, राम लखन चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
पीएम के कार्यक्रम में गढ़वा से 30000 लोग शामिल होंगे
बंशीधरनगर . पांच जनवरी को पलामू में प्रधानमंत्री द्वारा मंडल डैम का शिलान्यास किया जायेगा. शिलान्यास कार्यक्रम में गढ़वा जिले से तीस हजार लोग शामिल हों, इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठा के साथ लगे हैं. उक्त बातें गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बुधवार को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिधेश्वरलाल अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही.
उन्होंने कहा कि मंडल डैम एक बड़ी योजना है इसके बनने से देश समृद्ध होगा, किसान खुशहाल होंगे. केंद्रीय जल आयोग से कनहर की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. डीपीआर बन रहा है. इस कार्य में 65 लोग रात दिन कार्य कर रहे हैं. बहुत जल्द कार्य प्रारंभ हो जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे गढ़वा जिला का बहुत बड़ा भाग सिंचित होगा. सोन नदी से लिफ्टकर गढ़वा व पलामू को भी पानी दिया जायेगा. इसके लिए भी डीपीआर बन रहा है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुरानी योजनाओं को भी पूरा करने का संकल्प लिया है. प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिधेश्वरलाल अग्रवाल, ब्रजेश उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,बसंत कुमार यादव, अजय प्रताप देव, मुकेश चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे.
मेराल से 5000 कार्यकर्ता जायेंगे पीएम के कार्यक्रम में
मेराल : प्रखंड स्थित हाई स्कूल के स्टेडियम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि पाठक की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के पांच जनवरी के पलामू आगमन कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर बैठक की गयी. इस अवसर पर मेराल प्रखंड प्रभारी अलखनाथ पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रणनीति पर विचार किया गया.
जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि मेराल प्रखंड के सभी बुथों से पांच हजार कार्यकर्ता पलामू स्थित कार्यक्रम में पांच जनवरी को भाग लेंगे. कार्यकर्ताओं को मेदिनीनगर तक आने जाने की वाहनों की व्यवस्था मेराल प्रखंड मुख्यालय से रहेगा.
बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार दुबे, भाजपा के नेता महेंद्र सिंह, रुपू महतो, उदय मेहता, विजय प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार चौधरी, बखोरी प्रजापति, मनोज जायसवाल, भोला पासवान, डॉ विश्वनाथ ठाकुर, सकेंद्र पासवान, अनीस अंसारी, राधेश्याम यादव, विजयपाल, विजय सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
5000 भाजपा कार्यकर्ता मेदिनीनगर जायेंगे
रंका. मेदिनीनगर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में रंका प्रखंड से 5000 भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. बुधवार को परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रंका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिये सभी में काफी उत्साह है.
लोगों को उक्त कार्यक्रम में शामिल कराने के लिये पंचायत स्तर पर एक-एक कार्यकर्ता को प्रभारी बनाया गया है. बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ राम, जिप सदस्य मुरारी यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा, उत्तम पांडेय, सुनील माली, संजय कुमार सिन्हा, तसउर खान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










