आंदोलन करेंगे अभिभावक

मेराल उच्च विद्यालय में शिक्षक की कमी, नियुक्ति को लेकर मेराल (गढ़वा) : मेराल उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसे लेकर आक्रोशित अभिभावकों ने शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया. जयकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि विद्यालय में […]
मेराल उच्च विद्यालय में शिक्षक की कमी, नियुक्ति को लेकर
मेराल (गढ़वा) : मेराल उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसे लेकर आक्रोशित अभिभावकों ने शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया.
जयकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि विद्यालय में करीब 3000 छात्र-छात्रएं हैं, जबकि प्रधानाध्यापक को लेकर यहां मात्र आठ ही शिक्षक हैं. शिक्षक नहीं रहने के कारण उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. यहां शिक्षक के खाली पद पर नियुक्ति को लेकर बार-बार जिला शिक्षा पदाधिकारी से निवेदन किया गया. प्रधानाध्यापक नगीना राम ने भी डीइओ से शिक्षक की मांग की, लेकिन आजतक शिक्षक नहीं भेजे गये. बल्कि कई शिक्षकों का तबादला कर दिया गया. अभिभावकों ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन देकर विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति कराने की मांग की गयी है.
यदि 30 जून तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी, तो एक जुलाई से वे आंदोलन पर उतरने के लिए विवश होंगे. बैठक में अभिभावक कपिलदेव पासवान, लक्ष्मण चौधरी, शहाबुद्दीन अंसारी, विश्वनाथ चौधरी, सुरेश बैठा, गुलाब चौधरी, चंदन प्रजापति, तेतरी देवी, सविता देवी, रीता देवी, शांति देवी, पानपति देवी, बुधनी देवी, कौशल्या देवी, शिक्षक मनोज कुमार चौधरी, आलोक कुमार, ललिता पटेल, अमरेश कुमार सिंह, पन्नाशंकर तिवारी, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, भगत राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




