सरकार मांगें मान लेती, तो मेरे पति नहीं मरते : कलावती देवी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2018 1:10 AM

विज्ञापन

भवनाथपुर : कैलान पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंगरदह में कार्यरत पारा शिक्षक जगनारायण राम 47 वर्ष की मौत गुरूवार की सुबह हृदयाघात के कारण हो गयी.पारा शिक्षक जगनारायण राम को हार्ट अटैक आने के बाद परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें इलाज के लिए मझिआंव ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत […]

विज्ञापन
भवनाथपुर : कैलान पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंगरदह में कार्यरत पारा शिक्षक जगनारायण राम 47 वर्ष की मौत गुरूवार की सुबह हृदयाघात के कारण हो गयी.पारा शिक्षक जगनारायण राम को हार्ट अटैक आने के बाद परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें इलाज के लिए मझिआंव ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी़ मृतक घर के एकमात्र कमानेवाले सदस्य थे.
वे अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्री को छोड़ गये हैं. मृतक पारा शिक्षक की पत्नी कलावती देवी ने रोते बिलखते हुए बताया कि अगर सरकार आंदोलनरत पारा शिक्षकों की मांग को मान लेती, तो मेरे पति की मौत नही होती.
उसने कहा कि पिछले डेढ़ माह से मेरे पति अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर थे. मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी के चलते घर का चूल्हा भी जलाना मुश्किल हो चुकी थी. वहीं मेरे पति ने पुत्री की शादी भी तय कर दी थी, जो अप्रैल में होनी थी.
हड़ताल पर होने के चलते हमेशा उन्हें बेटी की शादी और घर चलाने के लिए पैसो की चिंता सताये जा रही थी. इसी सब कारण से गुरुवार के अहले सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनके पति की जान चली गयी. पारा शिक्षक के घर पहुंच कर शिक्षक संजय यादव, उदय राम,राम इकबाल पाल आदि ने परिजनों को सांत्वना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola