स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी, टीबी के मरीजों से कर रहे हैं उगाही
Updated at : 21 Dec 2018 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : यक्ष्मा विभाग द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार पर बिलखते हुए टीबी मरीज संजय चौधरी ने दवा एवं टीबी मरीज को मिलने वाली सहयोग राशि दिलाने के नाम पर 200 रुपये लेने का आरोप […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : यक्ष्मा विभाग द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार पर बिलखते हुए टीबी मरीज संजय चौधरी ने दवा एवं टीबी मरीज को मिलने वाली सहयोग राशि दिलाने के नाम पर 200 रुपये लेने का आरोप लगाया. वहीं स्वास्थ्य कर्मी ने भी खून जांच के लिए पैसा लेने की बात स्वीकारी.
गुरुवार की सुबह सीएचसी भवनाथपुर में रोते बिलखते उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के नायकाहा निवासी टीबी मरीज संजय चौधरी ने बताया की स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार द्वारा दवा व टीबी मरीज को सरकार की ओर से मिलने वाली3500 रु दिलाने के नाम पर 200 रु लिया गया है व जब बुधवार की सुबह में अस्पताल में दवाई लेने आया था, तो स्वास्थ्यकर्मी ने गढ़वा अस्प्ताल से दवा दिलाने की बात कही. जबकि गढ़वा अस्प्ताल में उनसे मुलाकात नहीं हुई, तो पुनः भवनाथपुर आकर रात्रि में अस्पताल परिसर में ही भूखे प्यासे रुका.
वहीं जबकि स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार ने उक्त रोगी द्वारा खून जांच के एवज में पैसा लिए जाने के बात स्वीकारते हुए बताया कि टीबी मरीज को एमडीआर निकला है. इन्हें गढ़वा या रांची से ही दवा मिल सकती है. उक्त रोगी को हमने टीबी वार्ड में जाने को कहा था.लेकिन वे अस्पताल में थे, जिस कारण मुलाकात नहीं हुई.
बताते चलें कि उक्त स्वास्थ्यकर्मी को अस्पताल प्रबंधन द्वारा खून जांच से संबंधित कोई कार्य नहीं दिया गया है. वहीं स्वास्थ्यकर्मी अजीत कुमार पर पूर्व में भी रोगी से दवा के नाम राशि उगाही करने का आरोप लगने पर प्रबंधन द्वारा स्पष्टीकरण पूछने के बाद कड़ी फटकार लगाते हुए छोड़ दिया गया था.
क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी : इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ जफर हसन ने बताया कि उक्त कर्मी पर पूर्व में भी इस तरह के आरोप लगे हैं, जिसे स्पष्टीकरण पूछा गया था.
मरीज से पैसे लिए जाने के मामले के बारे में उच्चाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया जायेगा. जबकि यक्ष्मा विभाग के डीपीएम पुरुषेश्वर मिश्रा ने बताया कि अजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त करने का पत्र सीएस को दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




