विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे थे पारा शिक्षक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रमकंडा : गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को पारा शिक्षक संघ के रमकंडा इकाई द्वारा बुधवार को काला झंडा दिखाने का प्रयास विफल कर दिया गया. काला झंडा दिखाने से पूर्व ही रमकंडा पुलिस ने सभी पारा शिक्षकों से काला झंडा जब्त कर लिया. इस दौरान थाना प्रभारी आसित कुमार सिंह ने शिक्षकों […]
विज्ञापन
रमकंडा : गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को पारा शिक्षक संघ के रमकंडा इकाई द्वारा बुधवार को काला झंडा दिखाने का प्रयास विफल कर दिया गया. काला झंडा दिखाने से पूर्व ही रमकंडा पुलिस ने सभी पारा शिक्षकों से काला झंडा जब्त कर लिया. इस दौरान थाना प्रभारी आसित कुमार सिंह ने शिक्षकों को संयमित तरीके से अपनी मांगों के बारे में विधायक के समक्ष रखने की बात कही.
विदित हो कि बुधवार को गढ़वा विधायक रमकंडा प्रखंड के मंगराही गांव में आयोजित एक सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में जा रहे थे. इसी दौरान कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर ही पारा शिक्षक संघ द्वारा झारखंड सरकार के प्रति आक्रोश जताया गया. पारा शिक्षकों ने झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये. विरोध सुनते ही विधायक श्री तिवारी ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना.
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार विचार करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही पारा शिक्षकों का स्थायी समाधान निकाल सकती है. वे खुद पारा शिक्षकों के साथ है़ इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूरनमल विश्वकर्मा, प्रदीप रजक, विनोद प्रसाद, निर्भय केशरी, अफजल अंसारी, आनंद कुमार, बलराम ठाकुर, चंदन भारती सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










