पार्टी का झंडा हटानेवालों पर प्रशासन कार्रवाई करे : भानु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भवनाथपुर : विधायक भानु प्रताप शाही ने रविवार को टाउनशिप स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर टाउनशिप के सुरक्षा चौक पर पिछले एक दशक से लगा हुआ नसंमो के झंडा को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी छुपे रात में हटाने की घोर निंदा की. कहा कि नसंमो रजिस्टर्ड पार्टी है, इसके सेंबुल पर पार्टी ने तीन […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : विधायक भानु प्रताप शाही ने रविवार को टाउनशिप स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर टाउनशिप के सुरक्षा चौक पर पिछले एक दशक से लगा हुआ नसंमो के झंडा को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी छुपे रात में हटाने की घोर निंदा की. कहा कि नसंमो रजिस्टर्ड पार्टी है, इसके सेंबुल पर पार्टी ने तीन बार चुनाव भी लड़ा है.
एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते मैं सभी दलों के झंडे और उनके मेनोफेस्टो का आदर सम्मान करता हूँ. हमारी पार्टी ने कभी किसी दल के झंडे के साथ अहित नहीं किया है. लेकिन जिस तरह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से नसंमो का झंडा कुछ विरोधी दल के नेताओं ने हटवाने का कार्य किया है.
श्री शाही ने कहा कि यह मात्र झंडा ही नहीं, बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल के लाखों गरीब दलित अकीलियत की सम्मान के रूप में लगा हुआ निशानी थी. कहा कि झंडा किसी भी पार्टी का मान सम्मान व प्रतिष्ठा के प्रतीक चिह्न माना जाता है.
भानु ने कहा सेल, प्रशासन, तथा विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों से आग्रह करते है कि हमारे झंडे को यदि दुबारे किसी ने छुने कि भी कोशिश की तो हमारी पार्टी के लोग उन लोगों के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. विधायक ने कहा कि जब तक भवनाथपुर में वे रहेंगे, तब तक सेल किसी भी तरह का स्क्रैप भेजने कि बात न करें.
प्रशासन से वे मांग करते हैं कि जिसने भी उनकी पार्टी के झंडे को हटाया है, उसे चिह्नित कर कठोर से कठोर कार्रवाई करें. नहीं तो वे ऊपर तक बात को ले जायेंगे.इस मौके पर कबुतरी देबी,जितेंद्र यादव,ललु ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










