समाजसेवी करायेंगे रश्मि की शादी

Updated at : 12 Jun 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवी करायेंगे रश्मि की शादी

गढ़वाः समाजसेवियों ने खुदकुशी करनेवाले गिरिजाराम चंद्रवंशी की पुत्री रश्मि की शादी कराने का बीड़ा उठाया है. रश्मि की शादी तय समय 15 जून को ही होगी. आदर्श विवाह समारोह आयोजन समिति व अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह संपन्न कराया जायेगा. 15 जून को गढ़वा के तारामंडपम् में सामूहिक […]

विज्ञापन

गढ़वाः समाजसेवियों ने खुदकुशी करनेवाले गिरिजाराम चंद्रवंशी की पुत्री रश्मि की शादी कराने का बीड़ा उठाया है. रश्मि की शादी तय समय 15 जून को ही होगी. आदर्श विवाह समारोह आयोजन समिति व अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह संपन्न कराया जायेगा.

15 जून को गढ़वा के तारामंडपम् में सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें 41 जोड़े का सामूहिक विवाह होना है. गौरतलब है कि बेटी की शादी के लिए राशि की जुगाड़ नहीं कर पाने के कारण तिलक से ठीक दो दिन पूर्व सोमवार की सुबह शिवरी गांव के गिरिजाराम ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. प्रभात खबर में खबर छपने के बाद आदर्श विवाह समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार केसरी व सचिव प्रो उमेश सहाय बुधवार को शिवरी गांव पहुंचे. उन्होंने दिवंगत गिरिजाराम की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों से बात कर इसके लिए राजी किया. उन्होंने मोबाइल फोन पर लड़का पक्ष से भी बात की. वे लोग भी सहर्ष तैयार हो गये. रश्मि और शशिकांत की शादी का पूरा खर्च समिति द्वारा उठाया जायेगा.

तब तक के लिए गिरिजाराम का श्रद्धकर्म रोक दिया गया है. रश्मि के परिणय सूत्र में बंध जाने के बाद श्रद्धकर्म होगा. वधू व वर पक्ष को राजी कराने के दौरान पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola