गढ़वा : फिर आंदोलन पर गये चिकित्सक
Updated at : 12 Oct 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार को एक घंटे तक ओपीडी में सेवा देने के बाद चिकित्सक पुन: हड़ताल पर चले गये हैं. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के साथ मंगलवार की रात एक महिला मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट करने व दो घंटे तक बंधक बनाकर रखने के विरोध में सभी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार को एक घंटे तक ओपीडी में सेवा देने के बाद चिकित्सक पुन: हड़ताल पर चले गये हैं. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के साथ मंगलवार की रात एक महिला मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट करने व दो घंटे तक बंधक बनाकर रखने के विरोध में सभी सरकारी और प्राइवेट चिकित्सक आइएमए व झासा के नेतृत्व में बुधवार को हड़ताल पर रहे थे.
इस दौरान एसपी शिवानी तिवारी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया था. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया और पुन: हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




