गाय पालन से बनेगा रोजगार का रास्ता, गढ़वा में 12 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
प्रशिक्षण का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के एसबीआइ आरसेटी में 12 दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को पशुपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है।
गढ़वा: गढ़वा के एसबीआइ आरसेटी में बुधवार को 12 दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा के एलडीएम, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण पर जोर
इस अवसर पर एलडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में उचित प्रशिक्षण और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं.
प्रशिक्षणार्थियों को गाय पालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेकर इसे रोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार, फैकल्टी मिथलेश कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










