जनता दरबार सह अधिकार शिविर लगा

Updated at : 03 Jun 2014 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार सह अधिकार शिविर लगा

भंडरिया(गढ़वा) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में करचाली पंचायत के ग्रामीणों के लिए जनता दरबार सह अधिकार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, कृषि, पेंशन व भूमि राजस्व विभाग ने स्टॉल लगाया था. शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 10, विधवा पेंशन के 10, भू राजस्व के तीन, नया समूह के लिए एक […]

विज्ञापन

भंडरिया(गढ़वा) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में करचाली पंचायत के ग्रामीणों के लिए जनता दरबार सह अधिकार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, कृषि, पेंशन व भूमि राजस्व विभाग ने स्टॉल लगाया था. शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 10, विधवा पेंशन के 10, भू राजस्व के तीन, नया समूह के लिए एक आवेदन पड़ा. शिविर में बीडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि इस प्रकार का शिविर सभी पंचायतों में लगाया जा रहा है.

लेकिन धूप की वजह से उपस्थिति कम हो रही है. करचाली के मुखिया सूर्यमणि तिर्की ने कहा कि पेयजल, खाद आपूर्ति, शिक्षा विभाग, पशुपालन व बाल विकास के अधिकारी अपना उपस्थिति बना कर शिविर से चले गये. इसके कारण उक्त विभाग से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो पायी. ग्रामीण निराश होकर लौट गये. इस मौके पर बीडीसी राजेश मिंज, पंचायत सेवक जगरनाथ प्रजापति, मोजीब खान, अखिलेश तिवारी, ओरल एक्का, उमा मिंज, प्रभा देवी, उपेंद्र कुमार, विमल कच्छप, अयोध्या रजक, विजय राम, सुरेंद्र राम सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola