शादी तय होने से परेशान युवती किया आत्महत्या का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
शादी तय होने से परेशान युवती किया आत्महत्या का प्रयास

शादी तय होने से परेशान युवती किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन

गढ़वा. बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के आमहर गांव में शनिवार को एक युवती आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, लखन रजवार की 19 वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी की शादी बिना उसके पसंद के तय कर दी गयी थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे समय रहते फंदे से उताकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवती की जान बच गयी है. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola