जीप से कुचल कर बच्‍चा मरा

Updated at : 03 Jun 2014 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
जीप से कुचल कर बच्‍चा मरा

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के मरचइया गांव में रंजीत कुमार(छह वर्ष) नामक बच्चे की मौत कमांडर से कुचल कर हो गयी. समाचार के अनुसार रंजीत का पिता इंदेश यादव घर के सामने जीप पर चढ़ रहा था. पीछे से रंजीत भी दौड़ कर गाड़ी के पास पहुंच गया, तब तक गाड़ी बढ़ चुकी थी. लेकिन […]

विज्ञापन

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के मरचइया गांव में रंजीत कुमार(छह वर्ष) नामक बच्चे की मौत कमांडर से कुचल कर हो गयी. समाचार के अनुसार रंजीत का पिता इंदेश यादव घर के सामने जीप पर चढ़ रहा था. पीछे से रंजीत भी दौड़ कर गाड़ी के पास पहुंच गया, तब तक गाड़ी बढ़ चुकी थी. लेकिन चालक रंजीत को देख नहीं पाया और रंजीत कमांडर के पीछे के चक्का के नीचे आ गया.

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. यह दुर्घटना होते ही गाड़ी में बैठे लोग तथा आसपास के ग्रामीण सन्न रह गये. सूचना मिलने के बाद बीडीओ रंजीत कुमार लोहरा घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजवाया तथा इंदेश को एक इंदिरा आवास तथा 35 किलो अनाज देने की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola