गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का महत्वपूर्ण दिन है
Updated at : 28 Jul 2018 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गुरु पूर्णिमा पर बीपी प्लाजा योग कक्षा में योग एवं गुरु दक्षिणा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ का भी आयोजन किया गया. यज्ञ का संचालन योग शिक्षक सुशील केशरी ने किया. शुक्रवार को दैनिक यज्ञ के साथ साथ संजीवनी यज्ञ एवं वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया. इस […]
विज्ञापन
गढ़वा : गुरु पूर्णिमा पर बीपी प्लाजा योग कक्षा में योग एवं गुरु दक्षिणा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ का भी आयोजन किया गया. यज्ञ का संचालन योग शिक्षक सुशील केशरी ने किया. शुक्रवार को दैनिक यज्ञ के साथ साथ संजीवनी यज्ञ एवं वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्य प्रभारी रामबिहारी तिवारी ने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जब हम अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं. वहीं भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि इस दिन हम अपने जीवन को सफल बनाने में मददगार रहे.
उन्होंने सभी गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया़ यज्ञ सम्पन्न कराने में आर्य समाज के प्रधान नंद कुमार गुप्ता, दिनेश केशरी, रामबिलास केशरी, श्याम दुलारी देवी, पूनम देवी, अनिरुद्ध केशरी, संतोष कश्यप,जय प्रकाश गुप्ता, पतंजलि महिला प्रभारी चंपा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मौके पर डॉ जवाहर लाल अग्रवाल,वीणा रानी अग्रवाल, रवींद्र कश्यप, राम लखन कश्यप,मनोज केशरी, राजेश जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, सरयू प्रसाद अग्रवाल, रामाधार सिंह, इंदु भूषण मिश्रा,विजय प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, शिव साल, सूर्य देव दूबे, विश्वनाथ दूबे, दीपक सिन्हा, सत्यनारायण तिवारी , धनंजय सिंह, गंगा दयाल सिंह, डॉ लाल मोहन मिश्र, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नागेन्द्र तिवारी, पुस्तकालयाध्यक्ष हीरालाल अग्रवाल, संरक्षक पारस नाथ केशरी, कैलाश सोनी, टंडवा योग कक्षा के काशीनाथ केशरी, उमेश प्रसाद, तथा मिथलेश कुमार, विशेश्वर तिवारी, संगीता देवी, शकुन्तला देवी, रामपति देवी, लीलावती देवी,रीमा देवी, गीता देवी, प्रिया कुमारी पारस महतो आदि ने श्रद्धा पूर्वक यज्ञ कार्य में भाग लिया, हीरालाल अग्रवाल ने धन्यवादज्ञापन किया़गुरुपूर्णिमा पर पौधरोपण किया गया
भवनाथपुर.
राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनाथपुर के छात्रों ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाये़ विद्यालय की शिक्षिका मंजू कुमारी एवं शिक्षक पंकज कुमार रजक के नेतृत्व में सूरज कुमार, सत्यम कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवम कुमार, रितेश कुमार आदि छात्रों ने अपने घर या आसपास में उगे आम, अमरूद, नाशपती, पीपल आदि के 25 पौधे लगाये़ इस मौके पर शिक्षिका मंजू कुमारी ने छात्रों को पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष की महत्ता के बारे में बताया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




