जयनगरा के ग्रामीणों ने आइजी से गुहार लगायी

गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुखिया अनिता देवी के नेतृत्व में रांची में जाकर पूर्व डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन व आइजी रमेश भाटिया से मुलाकात कर विनोद हत्याकांड का खुलासा करने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. आइजी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि […]
गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुखिया अनिता देवी के नेतृत्व में रांची में जाकर पूर्व डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन व आइजी रमेश भाटिया से मुलाकात कर विनोद हत्याकांड का खुलासा करने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.
आइजी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विनोद हत्याकांड का उदभेदन किया जायेगा तथा दोषियों को कड़ी सजा दी जायेगी. विदित हो कि विनोद मेहता की हत्या एक मार्च को गोली मार कर की गयी थी. इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.
प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल को आवेदन देकर मुलाकात करने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार मेहता, बजरंगी मेहता, रविरंजन कुमार, मानिकचंद मेहता, राजकुमार मेहता आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










