चटनिया पंचायत के रोजगार सेवक सह कांडी बीपीओ आलोक राज पर पैसा लेने का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डीडीसी द्वारा गठित टीम ने जांच की. कांडी : प्रखंड अंतर्गत चटनिया पंचायत के रोजगार सेवक सह कांडी बीपीओ आलोक राज पर आम जनता से योजना में अवैध राशि वसूले जाने के शिकायत के आलोक में मंगलवार को जांच की गयी़ डीडीसी गढ़वा की ओर से गठित जांच टीम चटनियां पंचायत पहुंची और करीब 24 […]
विज्ञापन
डीडीसी द्वारा गठित टीम ने जांच की.
कांडी : प्रखंड अंतर्गत चटनिया पंचायत के रोजगार सेवक सह कांडी बीपीओ आलोक राज पर आम जनता से योजना में अवैध राशि वसूले जाने के शिकायत के आलोक में मंगलवार को जांच की गयी़ डीडीसी गढ़वा की ओर से गठित जांच टीम चटनियां पंचायत पहुंची और करीब 24 लोगों से बात की़ जांच टीम में शामिल डीआरडीए के वरीय लेखा पदाधिकारी ऋचा वर्मा व सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत की़ इस दौरान चटनियां गांव निवासी अशोक यादव ने कहा कि बकरी शेड की स्वीकृति के लिए बीपीओ आलोक राज ने 5000 रुपये की मांग की थी़ लेकिन राशि देने के बावजूद अभी तक योजना स्वीकृत नहीं किया गया़
इसी तरह पिपरडीह गांव निवासी राधेश्याम पांडेय ने कहा कि बिना पैसा एक भी काम नहीं होता़ चाहे वह समतलीकरण हो या शेड, कुआं, तालाब या प्रधानमंत्री आवास़ चटनियां गांव निवासी सुखनंदन यादव ने बिना ग्राम सभा किये मनमानी तरीके से एसीसी डाटा में प्रधानमंत्री आवास लाभुकों का नाम जोड़ने व घटाने का मामला उठाया़ इस दौरान बताया गया कि पिपरडीह गांव निवासी श्रीराम पांडेय ने 10 जून को डीडीसी को लिखित आवेदन देकर चटनियां पंचायत के रोजगार सेवक सह कांडी बीपीओ आलोक राज पर सभी योजनाओं में रिश्वत लेने का आरोप लगाया था़ उन्होंने आवेदन के साथ ऑडियो क्लिप भी सबूत के तौर पर डीडीसी को सुपुर्द किया था़
इस संबंध में जांच करने पहुंची ऋचा वर्मा के कहा कि जांच में जो भी बातें सामने आयी है़ं,उसे वरीय पदाधिकारी को सुपुर्द किया जायेगा़ इस मौके पर जिप सदस्य हसन राम, मुखिया रामजी यादव, पंचायत सेवक सुनील कुमार, अरविंद पांडेय, रघुनाथ साह, डोमन रजवार, अवधेश कुमार, सुमेर पांडेय, रंजीत साह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










