अज्ञात बीमारी से मां-बेटे की मौत

Updated at :25 May 2014 4:42 AM
विज्ञापन
अज्ञात बीमारी से मां-बेटे की मौत

रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के तमगे खुर्द गांव में अज्ञात बीमारी से दो दिन के अंदर मां-बेटे की मौत हो गयी. समाचार के अनुसार पहले मां मुसनी देवी(46वर्ष) की गुरुवार को मौत हुई. उसके बाद उनका बेटा रवींद्र राम(20वर्ष) की मौत शुक्रवार को हो गयी. रवींद्र की पत्नी भी पीड़ित है. इस तरह बीमारी से मां-बेटे […]

विज्ञापन

रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के तमगे खुर्द गांव में अज्ञात बीमारी से दो दिन के अंदर मां-बेटे की मौत हो गयी. समाचार के अनुसार पहले मां मुसनी देवी(46वर्ष) की गुरुवार को मौत हुई. उसके बाद उनका बेटा रवींद्र राम(20वर्ष) की मौत शुक्रवार को हो गयी. रवींद्र की पत्नी भी पीड़ित है. इस तरह बीमारी से मां-बेटे की मौत और पतोहू के पीड़ित होने से आसपास के लोग आश्चर्यचकित है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले मां बीमार पड़ी थी. इसके बाद लगातार यह घटना घटी. भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा ने एसडीओ को आवेदन देकर एक मेडिकल टीम भेज कर इसकी जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola