अधूरा पुल पूरा करने की मांग

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के खुटीया दोहरनाला में वर्ष 2009-10 में विशेष प्रमंडल द्वारा 11 लाख की लागत से पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था. लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उसका काम पूरा नहीं हो सका है. इसके चलते बरसात के दिनों में लोगों को तीन किमी अतिरिक्त सफर तय […]
धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के खुटीया दोहरनाला में वर्ष 2009-10 में विशेष प्रमंडल द्वारा 11 लाख की लागत से पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था. लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उसका काम पूरा नहीं हो सका है. इसके चलते बरसात के दिनों में लोगों को तीन किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है.
विदित हो कि उक्त दोहर पर पुल नहीं रहने से बरसात में खुटीया सहित कई गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीण इसराइल अंसारी, सलाम अंसारी, मुराली गौड़,खुर्शीद अंसारी आदि ने उपायुक्त से उक्त अधूरे पुल को पूरा करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










