रंका में बस पलटी, तीन मरे, कई यात्री घायल

Updated at :24 May 2014 5:22 AM
विज्ञापन
रंका में बस पलटी, तीन मरे, कई यात्री घायल

रंका, गढ़वाः गढ़वा के रंका स्थित खरडीहा गांव के पास शुक्रवार को वंदना नामक यात्री बस असंतुलित होकर पलट गयी. घटना में बस के एजेंट, खलासी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये. घटना दिन के करीब 11 बजे की है. बस मेदिनीनगर से रामानुजगंज जा रही थी. […]

विज्ञापन

रंका, गढ़वाः गढ़वा के रंका स्थित खरडीहा गांव के पास शुक्रवार को वंदना नामक यात्री बस असंतुलित होकर पलट गयी. घटना में बस के एजेंट, खलासी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये.

घटना दिन के करीब 11 बजे की है. बस मेदिनीनगर से रामानुजगंज जा रही थी. घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल भेजा दिया. दुर्घटना में मारे गये लोगों में बस के एजेंट रंका के कंचनपुर निवासी कुलदीप यादव (22), खलासी पलामू के भंडार निवासी नरेश पांडेयऔर गढ़वा के अंचला नवाडीह निवासी कृष्ण राम (45) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola