नौ परीक्षार्थियों को 10सीजीपीए

गढ़वा : सीबीएसइ दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बीएनटी संत मेरी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है. इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय के 97 छात्र-छात्राओं शामिल हुए था. जिसमें से नौ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया. वहीं 29 विद्यार्थी 9 सीजीपीए से ऊपर अंक लाने में सफलता […]
गढ़वा : सीबीएसइ दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बीएनटी संत मेरी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है. इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय के 97 छात्र-छात्राओं शामिल हुए था. जिसमें से नौ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया. वहीं 29 विद्यार्थी 9 सीजीपीए से ऊपर अंक लाने में सफलता प्राप्त की. शेष सभी छात्र-छात्राओं ने सात से नौ सीजीपीए के बीच अंक अजिर्त किया.
10 सीजीपीए लानेवाले छात्र-छात्राओं में अंजली सिंह, काजल सिंह, दिव्यांश रंजन, हिमांशु रंजन, अनुज तिवारी, प्रत्युष राम, सत्यप्रकाश तिवारी, विपुल, विजय एवं शिवानी सिंह के नाम शामिल है. इसमें अंजली सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावे प्रेमरंजन, सुधांशु सौरव व सुष्मिता कुमारी ने 9.8, श्रीकांत कुमार व कुंदन कुमार ने 9.6, विकास प्रसाद, शक्ति कु मार व श्रेया सिंह ने 9.4 अंक प्राप्त किये हैं. विद्यालय प्रबंधन ने इसे अच्छी सफलता मानते हुए खुशी जाहिर की. विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने इसका श्रेय विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक एवं अभिभावकों को
दिया है.
बेहतर परिणाम रहा : प्राचार्य: विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने विद्यालय के बच्चों के इस प्रदर्शन को काफी आशाजनक बताया है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से बाह्य एवं आतंरिक दोनों परीक्षा के लिये विद्यार्थियों ने प्रपत्र भरा था. इसमें बाह्य परीक्षा देनेवाले पांच तथा आंतरिक परीक्षा देनेवाले चार बच्चों ने 10सीजीपीए लाया है. यह काफी उत्साहजनक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










