मालगाड़ी के डिब्बे से टकरा कर दी जान

नगरऊंटारी (गढ़वा) : भवनाथपुर थाना अंतर्गत टाउनशिप निवासी प्रगास बैठा (65) ने मालगाड़ी की डिब्बे से टकरा कर आत्महत्या कर ली. वह मधुमेह से पीड़ित था. जीना नहीं चाहता था. घटना रविवार शाम आठ बजे की है. प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगास बैठा इलाज करा कर लौट रहा था. घटना के पूर्व […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : भवनाथपुर थाना अंतर्गत टाउनशिप निवासी प्रगास बैठा (65) ने मालगाड़ी की डिब्बे से टकरा कर आत्महत्या कर ली. वह मधुमेह से पीड़ित था. जीना नहीं चाहता था. घटना रविवार शाम आठ बजे की है. प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगास बैठा इलाज करा कर लौट रहा था.
घटना के पूर्व वह रेलवे ट्रैक पर बैठा था. जब स्टेशन पर खड़े मालगाड़ी के चालक ने उसे हटने को कहा, तो उसने बेरूखी से कहा कि वह जीना नहीं चाहता है. ज्यों ही मालगाड़ी उधर से गुजरी, तो उसने डिब्बे से सिर टकरा दिया. उसके सिर में गंभीर चोटें आयी और वह वहीं गिर गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन सोमवार को 12 बजे शव को दाह संस्कार के लिए ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










