घर में आग लगी, नुकसान

Updated at :16 May 2014 4:13 AM
विज्ञापन
घर में आग लगी, नुकसान

सगमा(गढ़वा) : सगमा गांव में अजय दुबे के घर में बुधवार की रात करीब आठ बजे आग लग गयी. इस घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. समाचार के अनुसार अजय दुबे की पत्नी किरण देवी खाना बना रही थी. इसी दौरान आग की चिनगारी उड़कर घर में चला गया. इससे आग […]

विज्ञापन

सगमा(गढ़वा) : सगमा गांव में अजय दुबे के घर में बुधवार की रात करीब आठ बजे आग लग गयी. इस घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. समाचार के अनुसार अजय दुबे की पत्नी किरण देवी खाना बना रही थी. इसी दौरान आग की चिनगारी उड़कर घर में चला गया. इससे आग पकड़ लिया. आग की लपट उठता देख किरण ने जब शोर मचाया, तो गांववाले पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाये.

लेकिन तब तक घर का काफी हिस्सा जल चुका था. सूचना मिलने के बाद जिप सदस्य नंदगोपाल यादव, मुखिया मान सरोवर यादव, बीडीसी अजय कुमार यादव, पंचायत सेवक निर्मल साहू आदि ने स्थिति की जानकारी ली और अजय दुबे को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola