अनाज की कालाबाजारी का आरोप, इनकार

मेराल (गढ़वा) : मेराल एसएफसी गोदाम से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को आवंटित किये गये बीपीएल एवं अंत्योदय के अनाज को जदयू के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने यह कहते हुए रोक दिया कि आज बंदी के दिन यह अनाज कालाबाजारी की नीयत से एमओ द्वारा भेजा जा रहा है. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल एसडीओ, […]
मेराल (गढ़वा) : मेराल एसएफसी गोदाम से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को आवंटित किये गये बीपीएल एवं अंत्योदय के अनाज को जदयू के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने यह कहते हुए रोक दिया कि आज बंदी के दिन यह अनाज कालाबाजारी की नीयत से एमओ द्वारा भेजा जा रहा है.
उन्होंने इसकी सूचना तत्काल एसडीओ, बीडीओ एवं एमओ, डीएसओ आदि को दी. मौके पर बीडीओ व एमओ भी पहुंचे. इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बीडीओ को पत्र लिख कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उक्त अनाज 156.10 क्विंटल बीपीएल के एवं 86.75 क्विंटल अनाज पांच डीलरों के बीच आवंटित किया गया है. इसे छुट्टी के दिन लंबित अनाज के वितरण को निबटाने के ख्याल से किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










