नौ सूत्री मांगों को लेकर जदयू ने धरना दिया

Updated at :14 May 2014 5:03 AM
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों को लेकर जदयू ने धरना दिया

मेराल (गढ़वा) : जदयू मेराल प्रखंड इकाई द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केसरी भी विशेष रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर श्री केसरी ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा जिले के सभी बीपीएलधारियों को अनाज दिलाने […]

विज्ञापन

मेराल (गढ़वा) : जदयू मेराल प्रखंड इकाई द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केसरी भी विशेष रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर श्री केसरी ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा जिले के सभी बीपीएलधारियों को अनाज दिलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है.

मेराल में भी 11600 नये बीपीएलधारियों को अनाज दिया जा रहा था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले चार महीने से गरीबों को अनाज नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं. कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि आज गरीब हथियार उठाने के लिये विवश हो गये हैं. यदि गरीबों को रोजगार व अनाज मिल जाये, तो फिर वे हथियार क्यों उठायेंगे. इस मौके पर अरुण कुमार, नेसार अहमद, सुकन चौधरी, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, नकुल कुशवाहा आदि ने भी सभा को संबोधित किया.

धरना के अंत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे को नौ सूत्री मांग पत्र दिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. नौ सूत्री मांगों में अतिरिक्त बीपीएल परिवार को अनाज देने, बीपीएल का अनाज प्रति महीना देने के लिये सुनिश्चित करने, अंग्रेजी में बनाये गये बीपीएल सूची को समाप्त करने, विधवा, विकलांग व वृद्धापेंशन का भुगतान करने, प्रत्येक परिवार को पांच लीटर केरोसिन देने, राशन की कालाबाजारी को रोकने आदि की मांग शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola