तालाब को 10 फीट और गहरा करें

Updated at :11 May 2014 5:33 AM
विज्ञापन
तालाब को 10 फीट और गहरा करें

डीसी ने डंडई प्रखंड की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया सुधांशु भूषण बरवार ने शनिवार को डंडई प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. अपने अधिकारियों की टीम के साथ उपायुक्त ने सबसे पहले प्रखंड के बौलिया गांव पहुंचकर केहुनिया नाला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों ने केहुनिया नाला पर पुल […]

विज्ञापन

डीसी ने डंडई प्रखंड की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया

सुधांशु भूषण बरवार ने शनिवार को डंडई प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. अपने अधिकारियों की टीम के साथ उपायुक्त ने सबसे पहले प्रखंड के बौलिया गांव पहुंचकर केहुनिया नाला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों ने केहुनिया नाला पर पुल बनाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि पुल बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो जायेगी. साथ ही केहुनिया नाला का पानी पनघटवा डैम के नहर तक पहुंच जायेगा.

से बने इस तालाब में पानी नहीं देख उपायुक्त ने उपस्थित जिप सदस्य रामनाथ पासवान से तालाब को 10 फीट और गहरा कराने को कहा. उन्होंने कहा कि तालाब में पानी रहेगा, तो इससे मछली पालन भी किया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने यूरिया नदी का भी निरीक्षण किया. उपायुक्त ने इस दौरान सरस्वतिया नदी पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग पर नदी के दोनों ओर लिफ्ट एरिगेशन बनवाने का आश्वासन दिया. इसी तरह करके गांव में रामखेलावन बांध के निरीक्षण के दौरान भी उपायुक्त ने लिफ्ट एरिगेशन लगाने की बात कही.

श्री बरवार ने अपने एक दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान जरदे गांव पहुंच कर उमवि जरदे का निरीक्षण किया. वहां विद्यालय भवन अधूरा देखने के बाद उन्होंने इसे अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात उपायुक्त डंडई लौटे.

डंडई में भुइयां टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी को केंद्र को समय पर खोलने एवं बच्चों को प्रेरित करके केंद्र तक लाने की बात कही. उपायुक्त ने डंडई के ही जनवितरण प्रणाली की दुकान ज्वाला महिला बचत समूह के वितरण पंजी की जांच की. जांच में उन्होंने पंजी को सही पाने पर संतोष व्यक्त किया. उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के पास स्थित दानरो नदी के निरीक्षण के दौरान दोनों ओर से लिफ्ट एरिगेशन बनाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद प्रखंड कार्यालय में लौट कर कर उपायुक्त ने स्थानीय मुखिया से बात की. इस दौरान मुखिया द्वारा डीलरों को राशन गढ़वा के बजाय डंडई से देने तथा स्कूल के मध्याह्न् भोजन में और सुधार लाने की मांग की. उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मनरेगा सहित पंचायत की अन्य योजनाओं के विषय में भी जानकारी ली.

प्रखंड कार्यालय में पड़े साइकिल को देखने के बाद उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को 15 दिनों के अंदर विद्यार्थियों के बीच साइकिल बांटने को कहा. इसके पूर्व डंडई जाने के क्रम में उपायुक्त ने बाना मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. जहां बच्चों की उपस्थिति काफी कम होने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में उपस्थिति नहीं बढ़ाने पर निलंबित करने की चेतावनी दी. उपायुक्त के साथ निरीक्षण दल में गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र, जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार द्विवेदी, डीसीएलआर सुधीर कुमार गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी अरूण कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सत्येंद्रनारायण सिंह, एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता विनोद प्रसाद, आरइओ के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता, पीएमआरडीएफ संतोष कुमार, जिला कल्याण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola