खदान की हालत देख भड़के सुरक्षा अधिकारी

Updated at :11 May 2014 5:32 AM
विज्ञापन
खदान की हालत देख भड़के सुरक्षा अधिकारी

भवनाथपुर(गढ़वा) : सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के तुलसीदामर डोलोमाइट खदान का शनिवार को रांची जोन के सुरक्षा उप निदेशक श्याम मिश्र ने दौरा किया. इस दौरान श्री मिश्र ने खदान को असुरक्षित देख भड़क उठे और डीजीएम आरके झा एवं एजीएम प्रदीप कुमार वेग को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि खदान का संचालन […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के तुलसीदामर डोलोमाइट खदान का शनिवार को रांची जोन के सुरक्षा उप निदेशक श्याम मिश्र ने दौरा किया. इस दौरान श्री मिश्र ने खदान को असुरक्षित देख भड़क उठे और डीजीएम आरके झा एवं एजीएम प्रदीप कुमार वेग को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि खदान का संचालन सही स्थिति में नहीं हो रहा है.

अगर खदान में किसी प्रकार की घटना होती है, तो दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यहां खदान के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. लापरवाही बरती जा रही है. श्री मिश्र ने सेल अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खदान में खान अधिनियम के तहत काम होना चाहिए. कर्मचारी व मजदूर सुरक्षा के उपकरण अपनायें. खदान काफी खतरनाक है. श्री मिश्र ने कहा कि भवनाथपुर आरएमडी सेल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है कि खदान आज इस स्थिति में है.

बताते चलें कि तुलसीदामर डोलोमाइट खदान का मार्च 2012 में भारत सरकार के खान सुरक्षा निदेशक ने निरीक्षण किया गया था. इस दौरान उन्होंने खदान में मजदूरों को असुरक्षित पाया था और खान अधिनियम के तहत धारा 22 लगा दिया था. तब से अबतक धारा 22 लगा हुआ है. धारा 22 खतरनाक खदानों में लगाया जाता है, जहां काम करना सुरक्षित न हो. इस मौके पर डीजीएम आरके झा, एजीम प्रदीप कुमार वेग, खान प्रबंधक कमालुद्दीन ,खलीफा, मंटू दास, एचएन पांडेय आदि उपस्थित थे.

मजदूरों को खदान से हटाया : खदान में सुरक्षा उप निदेशक के निरीक्षण की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. ठेका कं पनियों द्वारा आनन-फानन में मजदूरों को खदान से हटा दिया गया. मजदूर रामनाथ राम, बबलू बियार, ग्यासुद्दीन अंसारी, अरविंद पासवान, कामेश्वर राम, महेंद्र पासवान आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा उन्हें जूता, टोपी व चश्मा नहीं दिया गया है. कहा गया कि साहेब आये हैं, आप लोग खदान में मत रहिये, नहीं तो शिकायत कर दीजियेगा. निरीक्षण के क्रम में डीजीएम आरके झा ने पत्रकारों को खदान में प्रवेश पर रोक लगा दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola